cbamazon
उत्तर प्रदेश

तालाब में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, पहचान कराने के प्रयास तेज

बुलंद संदेश ब्यूरो

शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र में थाना परिसर के पीछे स्थित तालाब में रविवार को करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी नितिन जावला ने बताया कि थाने के पास स्थित तालाब से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।