2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर की चर्चा, सामाजिक न्याय और भागीदारी पर दिया जोर
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
सरूरपुर। सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टिमकिया में समाजवादी पार्टी के नेता सीपी शर्मा ने कश्यप समाज के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। सीपी शर्मा ने मिले सम्मान और सहयोग के लिए समाज के लोगों का आभार जताया।सीपी शर्मा ने कहा कि पीडीए का उद्देश्य पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को सम्मान, अधिकार और उचित भागीदारी दिलाना है। समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे और समानता को मजबूत करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की समस्याओं को सुनना और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना जरूरी है। क्षेत्र के विकास के लिए सभी वर्गों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
मुलाकात के दौरान वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। सीपी शर्मा के अनुसार, इस दौरान मौजूद लोगों ने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने समाज के लोगों के सहयोग और विश्वास के लिए आभार जताया।


