cbamazon
उत्तर प्रदेश

तीन दिन पूर्व लापता हुई किशोरी का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग,

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

परिजनों पुलिस पर लगाया आरोपियों से मिली भगत का आरोप

 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) थानाक्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पूर्व लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। बता दें कि तीन दिन पहले एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण करने की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप है कि जिस युवक ने किशोरी का अपहरण किया है, पुलिस उस युवक को बचाने का प्रयास कर रही है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि किशोरी जल्द बरामद नहीं हुई तो पुलिस कमिशनर से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा।