बुलन्द संदेश ब्यूरो
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) गंगनहर पटरी पर नवीपुर पुल के पास रोडरेज में कार सवार लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना टीलामोड के असालतनगर फरुखनगर निवासी पदम सिंह अपने भाई की अस्थियां विसर्जित करने गढ़मुक्तेश्वर गए थे। देर रात वह वापस आ रहे थे। जब वह गंगनहर पटरी पर नवीपुर पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। ट्रेक्टर चालक ने फोन करके अपने साथी बुला लिए। इसके बाद दबंगों ने कार सवार पदम सिंह,बेटे व भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया। सिर मेें सरिया लगने से पदम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि मामला तहरीर के आधार ट्रैक्टर के नंबर व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


