cbamazon
उत्तर प्रदेश

ट्रैक्टर से बैटरा चोरी,गन्ने के खेत में बोरी में मिला

ट्रैक्टर से बैटरा चोरी,गन्ने के खेत में बोरी में मिला

बुलन्द संदेश ब्यूरो

दानिश अली 

सम्भल। थाना नखासा क्षेत्र की दहेपा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत शरीफपुर में रविवार को ट्रैक्टर से बैटरा चोरी होने का मामला सामने आया। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया,हालांकि पुलिस की तत्परता से कुछ ही देर में बैटरा बरामद कर लिया गया।
       जानकारी के अनुसार ग्राम शरीफपुर निवासी वीरपाल सैनी पुत्र शीशराम रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने खेत में मक्का निकाल रहे थे। मक्का निकालने के बाद उन्होंने अपना ट्रैक्टर प्लांट पर खड़ा कर दिया और घर खाना खाने चले गए।करीब एक घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो देखा कि ट्रैक्टर से बैटरा गायब था। बैटरा चोरी होने की जानकारी मिलते ही वीरपाल सैनी के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत डायल 112 तथा दहेपा पुलिस चौकी को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खेतों और आसपास के इलाकों में गहन छानबीन की।काफी तलाश के बाद गांव के बाहर स्थित ईख (गन्ना) के खेत में एक बोरी के अंदर बैटरा बरामद कर लिया गया। ग्रामीणो का  मानना है कि चोर बैटरा चोरी कर भाग रहे थे,लेकिन किसी के आने की आहट पाकर उन्होंने उसे गन्ने के खेत में छिपा दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की,वहीं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग भी उठाई है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया है कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।और बैटरा ईख के खेत में मिल गया है।