cbamazon
उत्तर प्रदेश

टी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

टी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

बुलन्द संदेश/ मौहम्मद अब्बास

सम्भल। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जनपद सम्भल में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में बुधवार को जनपद की एंटी रोमियो टीमों और मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
इस दौरान बहु-बेटी सम्मेलन और चौपाल कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों,सुरक्षा उपायों और समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी गई। 
      महिला पुलिसकर्मियों ने बाजारों,चौराहों,स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया और महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित किया।अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। साथ ही मोबाइल फोन में इमरजेंसी कॉल और पैनिक बटन के उपयोग का डेमो भी दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इस तरह के कार्यक्रम आगे भी लगातार चलाए जाएंगे,ताकि हर महिला खुद को सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सके।