बुलन्द संदेश/लायबा नूर
सम्भल। थाना नखासा क्षेत्र की दहेपा पुलिस चौकी इलाके में चोरों ने किसानों को एक बार फिर निशाना बनाया। सोमवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने ग्राम पंचायत गेलूआ में करीब आधा दर्जन ट्यूबवेलों से स्टार्टर और केबल चोरी कर ली,जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है।लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुरेंद्र,मनोज,यशपाल,योगेश नरेंद्र और जितेंद्र सहित कई किसानों के ट्यूबवेल चोरों ने निशाना बनाए। मंगलवार सुबह जब किसान अपने-अपने खेतों पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए।ट्यूबवेलों से स्टार्टर और केबल गायब मिले। किसानों ने तुरंत एक-दूसरे को सूचना दी और मौके पर भीड़ जुट गई।पीड़ित किसानों का कहना है कि इस तरह की चोरी की घटनाएं क्षेत्र में लगातार बढ़ रही हैं,जिससे उनकी खेती पर सीधा असर पड़ रहा है। ट्यूबवेलों से स्टार्टर और केबल चोरी होने से सिंचाई कार्य बाधित हो रहा है,जिससे फसलों के सूखने का खतरा मंडरा रहा है।किसानों ने पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।वहीं ग्राम पंचायत शरीफपुर में विरेन्द्र,सतेन्द्र,चेतनसिह,बृजपालसिह,मनवीर,के भी स्टार्टर और केबल गायब है और नरेश सक्सेना की कोठरी का ताला तोड़ा गया। लेकिन स्टार्टर और केबल चोरी नहीं हुई है।वहीं मामले में दहेपा चौकी प्रभारी उज्जवल राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरी की सूचना मिली है,लेकिन अभी तक किसी किसान द्वारा लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।ग्रामीणों ने पुलिस से रात के समय गश्त तेज करने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।पुलिस मामले की जांच में जुटने की बात कह रही है,लेकिन फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।


