बुलन्द संदेश ब्यूरो
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) दिल्ली मेरठ रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने तेज रफ्तार कार ने तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। ग्रेटर नोएडा निवासी हर्ष नागर, सूरज कुमार व सौरभ कुमार हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे थे। शनिवार शाम चार बजे जब वह दिल्ली मेरठ रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो मोदीनगर की और से आ रही तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कांवड़ियां घायल हो गए और उनकी कांवड़ खंड़ित हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। चालक ललित कुमार निवासी बिसरख ग्रेटर नोएडा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


