cbamazon
उत्तर प्रदेश

तहरीर से शुरू हुआ विवाद,थाने के बाहर किन्नरों का हाई वोल्टेज ड्रामा

तहरीर से शुरू हुआ विवाद,थाने के बाहर किन्नरों का हाई वोल्टेज ड्रामा

सड़क पर उतरे दोनों पक्ष

बुलन्द संदेश/ दानिश अली 

सम्भल। जनपद में किन्नरों के दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद रविवार को उस समय तूल पकड़ गया,जब दोनों पक्षों को समझौते के लिए थाना हजरतनगर गढ़ी बुलाया गया। बातचीत बेनतीजा रहने पर मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष थाने के बाहर सड़क पर आ गए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो हो गई।
       जानकारी के अनुसार,विवाद की शुरुआत थाना मैनाठेर क्षेत्र के महमूदपुर माफी गांव से हुई थी। एक पक्ष की ओर मुमताज़ किन्नर ने बताया कि पूर्व में पुलिस को तहरीर देकर दूसरे पक्ष पर उत्पीड़न,अभद्रता और धमकी देने के आरोप लगाए गए थे।इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना हजरत नगर गढ़ी में आमने-सामने बैठाकर मामले के निस्तारण का प्रयास किया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,थाने में बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस और नोकझोंक हो गई,जो कुछ ही देर में सड़क तक पहुंच गई। हंगामे के चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सामान्य कराया।दूसरे पक्ष मुमताज का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और उन्हें जानबूझकर विवाद में घसीटा जा रहा है। वहीं, उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।थाना प्रभारी संजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि,सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने,यातायात प्रभावित करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।