बुलंद संदेश ब्यूरो
शिकारपुर । तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मात्र 83 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से मात्र 15 शिकायतों का निस्तारण किया गया शेष बचीं शिकायतों के समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व, पुलिस, विद्युत और भूमि विवाद से जुड़ी कई शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।


