बुलन्द संदेश /ब्यूरो
अमरोहा(डा.महताब अमरोहवी)
मंगलवार को पुलिस आफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बताया कि थाना हसनपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 415/2026, धारा 306 बीएनएस से संबंधित प्रकरण में वांछित दो अभियुक्तों को सोमवार की रात्रि गिरफ्तार किया गया। वादी द्वारा थाना हसनपुर पर सूचना दी गई कि उसकी DL5CU9899 इनोवा गाडी में रखी बड़ी धनराशि को चालक द्वारा वाहन सहित लेकर फरार हो जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्तों की तलाश करते हुए थाना प्रभारी हसनपुर राजेश कुमार तिवार,एसओजी पंकज तोमर ,सर्विलांस टीम ने क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार त्यागी के निर्देशन में कारवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।उनकी निशानदेही पर चोरी की गई धनराशि में से 23.90 लाख तथा चोरी की गयी इनोवा गाडी (जिस की कीमत तीस लाख रूपए बताई गई ) बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान मुख्य अभियुक्त मनोज गुप्ता ने बताया कि वह अपने मालिक के यहां चालक का कार्य करता था। उसकी शादी नहीं हुई है तथा एक महिला से विवाह की बातचीत चल रही थी। महिला द्वारा स्वयं का मकान होने की बात कहे जाने पर उसने शीघ्र धन अर्जित करने के लालच में अपने मालिक के वाहन में रखी नकदी चोरी करने की योजना बनाई। घटना के दिन वह वाहन सहित नकदी लेकर फरार हो गया तथा वाहन को गजरौला क्षेत्र में छोड़ दिया। इसके बाद वह नकदी लेकर अपने भाई कमल गुप्ता के पास पहुंचा और पूरी घटना बताई। दोनों भाइयों ने मिलकर चोरी की गई धनराशि को अपने किराये के मकान में छिपाकर रख दिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर उक्त धनराशि बरामद कर ली गई।

गिरफ्तार अभियुक्तगण मनोज गुप्ता उम्र लगभग 29 वर्ष,कमल गुप्ता पुत्र शिवओम गुप्ता,निवासीगण मकान संख्या-486,जाट चौक वाली गली,नांगलोई, दिल्ली (मूल निवासी- काला बाड़ी, लथीथा डोरा,थाना बारादरी,जनपद बरेली उम्र लगभग 35 वर्ष को को पहले न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


