बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ, मुरादाबाद (सुदेश बिश्नोई)lउत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद मुरादाबाद की बैठक शुक्रवार को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद में हुई। बैठक की अध्यक्षता, उ0 प्र0 प्रधानाचार्य परिषद की प्रांतीय उपाध्यक्षा एवं मंडलीय मंत्री मधुबाला त्यागी (प्रधानाचार्या) कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज मुरादाबाद ने की। संचालन चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद के प्रधानाचार्य सुदेश कुमार भटनागर ने किया। बैठक में वर्ष 2005 के बाद नियुक्त प्रधानाचार्यों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने, विद्यालय में शुल्क वृद्धि, कक्षा 1 से 8 तक निशुल्क पुस्तकों को उपलब्ध कराने, छात्रवृति की समय सारणी के अनुसार आवेदन कराने, कक्षा 9 से 11 के छात्रों के रजिस्ट्रेशन कराने, शिक्षक, कर्मचारियों एवं छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति आदि पर विचार किया गया और निर्णय लिया गया कि शासन द्वारा जारी कार्यों को समय सारणी, के अनुसार कराने का प्रयास किया जाए। मंडलीय मंत्री डॉ मधुबाला त्यागी द्वारा उठाई जाने वाली समस्याओं को उच्च स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया ।
प्रधानाचार्य परिषद की बैठक में पदाधिकारियों का चुनाव भी हुआ। जिसमें सुदेश कुमार भटनागर अध्यक्ष, डॉक्टर अंजना शर्मा जिला सचिव, नरेश कुमार कोषाध्यक्ष, डॉ नीति भारद्वाज संगठन मंत्री , डॉ वंदना सक्सैना, मोनिका रस्तौगी, डॉ कुमार देव अवस्थी, डॉ अनुज कुमार गुप्ता, अजय प्रकाश शर्मा एवं श्री राजीव कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, शिव कुमार शर्मा मीडिया प्रभारी, गजेंद्र सिंह कार्यकारिणी अध्यक्ष , कुलदीप कुमार वरनबाल महामंत्री, रेणुका जोयल एवं छोटेलाल संयुक्त मंत्री के रूप में चुने गए। बैठक में मधुबाला त्यागी, शशि आर्या, नरेश कुमार, एस के नेथन, शिव कुमार शर्मा, कुलदीप बरनवाल, विमलेश कुमारी, सायमा बेगम, गजेंद्र यादव, आरती गोयल, छोटेलाल, विजय कुमार, नीति भारद्वाज, डॉ अंजना शर्मा आदि प्रधानाचार्या उपस्थित रहे।


