बुलंद संदेश ब्यूरो
शिकारपुर। मंगलवार को विद्यालय में स्वर्गीय सूरजभान मित्तल की पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष विजेंद्र दत्त शर्मा, प्रबंधक अनिल कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार मित्तल, आशीष कुमार मित्तल, उनकी धर्मपत्नी पारुल मित्तल,कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या निशा गुप्ता ,शिशु वाटिका से प्रीति सिंह एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती और स्वर्गीय सूरजभान मित्तल के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर स्वर्गीय सूरजभान मित्तल को माल्यार्पण कर अपनी नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की l कक्षा 11 की बहन यशावनी एवं वैष्णवी भारद्वाज द्वारा श्रद्धांजलि गीत प्रस्तुत किया गया--
"करते हैं नमन तुमको श्रद्धांजलि देकर"

गीत की प्रस्तुति की l कक्षा 10 के छात्र आदित्य ने सूरजभान मित्तल के जीवन वृतांत पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार प्रस्तुत किये ।विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने सभी मंचासीन अतिथियों का एक दृष्टि में परिचय कराया l विद्यालय के उप प्रधानाचार्य योगेश चंद्र गुप्ता द्वारा कार्यक्रम की प्रस्ताविकी की गई l संचालन जीव विज्ञान विभाग के वरिष्ठ आचार्य केशव कुमार ने किया l डॉ प्रमोद मित्तल प्रबंधक अनिल कुमार मित्तल आदि ने स्वर्गीय सूरजभान मित्तल के जीवन पर वृत्तांत डालते हुए lउनके परिवारजनों के सहयोग की भूरी -भूरी प्रशंसा करते हुए बताया कि सूरजभान मित्तल का जन्म 1942 ई में एक आर्थिक संपन्न वैश्य परिवार में हुआ था l उनके पिता निरंजन लाल मित्तल, माता जानकी देवी ,जोकि एक धार्मिक तथा संस्कार प्रवृत्ति की महिला थी l जिन्होंने अपनी दानशीलता से शिकारपुर क्षेत्र में एक सूक्ष्म बीज के रुप मे 1978 ई. में एक छोटा सा वृक्ष के रूप में खड़ा किया l इसके उपरान्त सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर की 1986 में उन्होंने स्थापना की ,2001 में श्यामलाल सरस्वती डिग्री कॉलेज 2006 में सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज और 2021 में सरस्वती शिशु वाटिका आदि जैसा एक बहुत विशाल बट वृक्ष तैयार हुआ l जोकि शिकारपुर क्षेत्र की जनता के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय है l संस्थापक श्रद्धांजलि के अवसर पर विद्यालय के सभी मेधावी भैया - बहनों को सम्मानित किया ।
इसी अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया l जिनके बिना हमारा जीवन अधूरा है l वृक्ष लगाने से हमें अनेक अमूल्य रत्न प्राप्त होते हैं l वृक्षों पर ही हमारा जीवन आश्रित है l विद्यालय के अध्यक्ष विजेंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि-
1-किस्ती चली जाती है, तूफान भी चले जाते हैं l
यादें नहीं जाती मगर इंसान चले जाते हैं ll
2-तेरा वैभव अमर रहे मां
हम दिन चार रहे ना रहेll

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने सूरजभान मित्तल के जीवन वृतांत पर अपने हृदय की असीम गहराइयों से प्रकाश डालते हुए संपूर्ण समाज के समक्ष प्रस्तुत किया । सभी मेधावी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कल्याण मंत्र के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम का समापन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा l


