cbamazon
उत्तर प्रदेश

विद्यालय में नव निर्वाचित छात्रा संसद ने ली शपथ

विद्यालय में नव निर्वाचित छात्रा संसद ने ली शपथ

बुलंद संदेश ब्यूरो

 

शिकारपुर ।सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज, शिकारपुर, विद्यालय में  बुधवार को छात्रा संसद चुनाव के उपरांत आज भव्य शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण  संपन्न हुआ। 
शपथ ग्रहण समारोह  में विद्यालय के अध्यक्ष  विजेंद्र दत्त शर्मा उन्हें सभी छात्र संसद के निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई और उन्हें अपने कर्तव्य का निर्वहन हेतु उनसे आवाहन करते हुए कहा कि अपने कार्य को निष्ठा पूर्वक बनाए रखने मे सक्षम है ।और उसे बखूबी  निभाएंगे ।मुझे ऐसी आपसे आशा है । विद्यालय के व्यवस्थापक  अनिल कुमार मित्तल , कोषाध्यक्ष सुशील कुमार मित्तल  तथा पूर्व प्रबंधक  अजीत प्रसाद जैन  उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की प्रस्ताविकी  निधि गुप्ता द्वारा की गई । तथा कार्यक्रम का संचालन बिंदु चौधरी एवं कविता शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर छात्रा संसद के लिए निम्न पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की—

- नवनिर्वाचित अध्यक्ष :- 
- शिप्रा सिंह (कक्षा 11)
- उपाध्यक्ष: प्राची (कक्षा 9)
- मंत्री: शिखा चौधरी (कक्षा 9)
- सहमंत्री: डिंपल (कक्षा 9)
- सचिव: वैष्णवी (कक्षा 8)
- सहसचिव: मानवी (कक्षा 8)
- कोषाध्यक्ष: पूर्वी (कक्षा 6)
विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा गुप्ता  ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना का विकास करती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम  का समापन किया गया l
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।