cbamazon
उत्तर प्रदेश

विधायक राम खिलाड़ी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत किया! 

विधायक राम खिलाड़ी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत किया! 

 

 

 

बुलन्द संदेश/लल्ला सलमानी, 

बबराला (सम्भल) बबराला में आज पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव का नगर इंदिरा चौक पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा गुन्नौर विधायक मा. राम खिलाड़ी यादव ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

विधायक आवास पर पहुँचे जहाँ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिति यादव ने श्री हरिबाबा महाराज की तस्वीर देकर स्वागत किया।माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री सहसवान क्षेत्र के पूर्व विधायक मा. ओमकार सिंह यादव की आवास देहगवां फार्म हाउस शोक वियक्त करने जा रहे थे।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सिरसा भिरावटी विटटू कश्यप, विधायक पुत्र अखिलेश कुमार यादव, अमित यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।