बुलन्द संदेश ब्यूरो
अमरोहा (डा. महताब अमरोहवी)जनपद की थाना हसनपुर पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले एक अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार किया है तथा वाहन चोरी की विभिन्न घटनाओं का अनावरण कर गजरौला, रहरा,आदमपुर,हसनपुर व जनपद बुलन्दशहर से चोरी की हुई नौ मोटरसाइकिल व एक स्कूटी (अनुमानित कीमत लगभग आठ लाख रुपये) बरामद की हैं। अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना हसनपुर पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा किया है.पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि थाना हसनपुर पुलिस द्वारा दिनांक 28 जुलाई 2026 की रात्रि करीब चार बजे चेकिंग के दौरान रामपुर भूड़ रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के पास बने खंडहरनुमा कमरे के पास से अभियुक्तगण दिनेश पुत्र राम फल निवासी ग्राम कल्याण वाली मढईया, ईश्वर चंद पुत्र हरफूल सिंह निवासी अम्बेडकरनगर,बंटी शर्मा उर्फ बोबी पुत्र हजारी निवासी ग्राम बरौली थाना स्याना जिला बुलन्द शहर हाल निवासी रिफ्यूजी कॉलोनी ,कुंदन सिंह पुत्र खचेडू सिंह निवासी घोसियान थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी की हुई नौ मोटरसाईकिल व एक स्कूटी बरामद हुई ।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के वाहन चोर अपराधी है जोकि आर्थिक लाभ हेतु अपने साथियों की सहायता से अमरोहा ,बुलंदशहर आदि जगहों से दोपहिया वाहन मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है तथा चोरी की हुई मोटरसाईकिलों को ग्राहको को धोखा देकर अच्छे दामो में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते है।पुलिस ने थाना गजरौला,रहरा,आदमपुर ,हसनपुर व जनपद बुलन्दशहर से चोरी की हुई नौ मोटर साईकिल व एक स्कूटी बरामद की है सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में चोरी के दर्जनों मुकदमात दर्ज हैं।पुलिस ने सभी को पहले न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।


