cbamazon
उत्तर प्रदेश

*वैज्ञानिकों ने कीटनाशकों के विवेकपूर्ण उपयोग, समेकित कीट प्रबंधन एवं सुरक्षित खाद्य उत्पादन की दी जानकारी*

*वैज्ञानिकों ने कीटनाशकों के विवेकपूर्ण उपयोग, समेकित कीट प्रबंधन एवं सुरक्षित खाद्य उत्पादन की दी जानकारी*

*वैज्ञानिकों ने कीटनाशकों के विवेकपूर्ण उपयोग, समेकित कीट प्रबंधन एवं सुरक्षित खाद्य उत्पादन की दी जानकारी*

 

गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) किसानों को सुरक्षित खाद्य उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण एवं संतुलित कीटनाशी उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 'Grow Safe Food' अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, मुरादनगर, गाज़ियाबाद में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक फसल संरक्षण तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद एवं सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट डॉ. आकांक्षा ने समेकित कीट प्रबंधन (IPM), आर्थिक क्षति स्तर (ETL), फेरोमोन ट्रैप, येलो स्टिकी ट्रैप, लाइट ट्रैप तथा जैविक एवं वैज्ञानिक फसल सुरक्षा उपायों की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों से रासायनिक कीटनाशकों पर निर्भरता कम कर वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल उपाय अपनाने का आह्वान किया।जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमित कुमार ने किसानों को केवल अधिकृत एवं गुणवत्तायुक्त कीटनाशकों के प्रयोग की सलाह देते हुए कहा कि कीटनाशकों के लेबल एवं पर्चे पर अंकित निर्देशों का पालन करना सुरक्षित खेती और गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पादन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संतुलित एवं विवेकपूर्ण कीटनाशी उपयोग पर विशेष बल दिया।कृषि रक्षा अनुभाग की वरिष्ठ प्राविधिक सहायक क्षितिज ने किसानों को सुरक्षित छिड़काव की विधि, प्रतीक्षा अवधि (वेटिंग पीरियड ), व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) के उपयोग तथा कीटनाशकों के सुरक्षित भंडारण एवं निस्तारण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में क्रॉप साइंस कंपनी के प्रतिनिधि श्री अतुल राय ने आयोजन में सहयोग प्रदान करते हुए किसानों के लिए जलपान की व्यवस्था कराई। उन्होंने विभिन्न फसलों के लिए उपयुक्त कीटनाशकों के चयन, अनुशंसित मात्रा में उनके प्रयोग तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पादन के महत्व पर किसानों को जागरूक किया। इस अवसर पर कृषि रक्षा अनुभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में किसानों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर अपनी फसल सुरक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया तथा 'Grow सेफ Food' अभियान के संदेश को अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।