cbamazon
उत्तर प्रदेश

वृक्षारोपण अभियान:2026-27

बुलन्द संदेश

-हापुड़ को हरा भरा बनाये,एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाये
-जनपद में 12 जुलाई को 1264700 पौधे रोपित किये जायेंगे:कविता मीना 
-जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम कुराना टोल के निकट होगा आयोजित:डीएफओ
-वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर 
-डीएम ने सभी विभागों को पौधारोपण करने का लक्ष्य आवंटन किया 
-पौधारोपण करने से होगा पृथ्वी का श्रंृगार:उपकार
-पौधारोपण करने के बाद उसकी देखभाल अपने बच्चों की भांति करनी चाहिए:प्रमोद
-जिला पंचायत 10 व एचपीडीए 20 हजार पौधे रोपित करेगा 
हापुड़-9 जुलाई 
जनपद में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने व पर्यावरण संरक्षण के लिए गत माह में जनपद में 12 जुलाई को वन विभाग,कृषि विभाग,उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के 1264700 पौधों का रोपण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने विभागों को पौधारोपण करने का लक्ष्य आवंटन कर दिया गया है। वन विभाग द्वारा जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम बुलन्दशहर रोड स्थित कुराना टोल के निकट आयोजित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जनमानस से हापुड़ को हरा भरा बनाने के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की है। 
         जिलाधिकारी कविता मीना ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश स्तर पर वर्ष 2026-27 में भी पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें जनपद को 12 लाख 64 हजार 700 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पौधारोपण करने के लिए जिले में सभी विभागों को लक्ष्य का आवंटन कर दिया गया है। सभी विभागों द्वारा पौधारोपण करने के लिए भूमि चिन्हित पर गड्ढ़ा खुदान कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। 
         उन्होंने बताया कि वन विभाग 2 लाख,विकास खंड हापुड़,धौलाना,गढ़मुक्तेश्वर,सिंभावली 459517,एसडीएम हापुड़,धौलाना,गढ़मुक्तेश्वर 44000,पंचायती राज विभाग 53000,नगर पालिका हापुड़,पिलखुवा,गढ़मुक्तेश्वर,नगर पंचायत बाबूगढ़ व हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण 37000,लोक निर्माण विभाग 15000,जल शक्ति विभाग,नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति 15000,रेशम विभाग 23000,कृषि विभाग 104000,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,संयुक्त निदेशक डीएफएस बाबूगढ़,प्रबन्धक राजकीय पशुपालन एवं कृषि परिक्षेत्र 8000,माध्यमिक शिक्षा विभाग 3000,बेसिक शिक्षा विभाग 5000,उद्यान विभाग 64000,पुलिस विभाग 8400 सहित अन्य विभागों को पौधारोपण करने का लक्ष्य आवंटित किया है। 
---------------------
धरती खुशहाल होने पर बदरा झूमकर बरसेंगे
विज्ञान संचारक उपकार दत्त शर्मा ने कहा कि मानव के जीवन में वृक्षों का सबसे अहम स्थान है। वृक्षारोपण कर पृथ्वी का श्रृंगार करें। धरती खुशहाल होने पर बदरा झूमकर बरसेंगे। पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए सभी को वृक्षारोपण जरूर करना चाहिए। 
-----------------------       
पेड़ पौधे धरा का गहना है:गौतम
डीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। वृक्षों की अंधाधुंध कटान के द्वारा बाढ़,सूखा अपरदन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। इन समस्याओं से बचाव के लिए वृक्षों का बचाव व पौधारोपण बहुत जरूरी है। वर्ष 2026-27 में जनपद में आगामी 12 जुलाई को विभिन्न प्रजातियों के 1264700 पौधों का रोपण किया जायेगा। 
----------
प्रदेश सरकार पौधारोपण के प्रति गंभीर 
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पौधारोपण के प्रति गंभीर है। सरकार ने वर्ष 2019-20 में प्रदेश सरकार 22 करोड़,वर्ष 2020-21 में 25 करोड़ व वर्ष 2021-22 में 30 करोड़,2022-23 में 35 करोड़ अब वर्ष 2023-24 में भी 35 करोड़ अब वर्ष 2024-25 में 35 वर्ष 2025-26 में 37 करोड़ पौधारोपण कराया था। सरकार वर्ष 2026-27 में पौधारोपण का लक्ष्य बढ़ाने पर विचार कर रही है। 
----------------- 
इन प्रजातियों के पौधे रोपित किये जायेंगे
बताया गया किअमरुद्घ,अर्जुन,आम,इमली,आंवला,कचनार,कटहल,
गोल्ड,मोहर,जामुन,नींबू,पिलखन,पीपल,बबूल,बरगद, बेल,बांस,बेर,शीशम,सागौन,कनरे आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण होगा। 
------------------
वन विभाग द्वारा पौध तैयार
डीएफओ ने बताया कि जनपद में बुलन्दशहर रोड पर हाफिजपुर व गढ़ क्षेत्र में आमगीरपुर में वन विभाग की पौधशाला में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपण करने के लिए तैयार है। 
--------------
पौधारोपण से पृथ्वी का श्रंृगार होता है
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री,समाजसेवी प्रमोद जिन्दल ने बताया कि पौधारोपण करने से पृथ्वी का श्रंृगार होता है। सरकार के साथ आम नागरिक को भी पौधारोपण करना चाहिए। जिससे प्रदूषण नियंत्रण व पर्यावरण संतुलन बना रहे। पौधारोपण करने के बाद पौधे के बड़े होने तक उनकी देखभाल अपने बच्चों भांति करनी चाहिए।
--------------- 
वृक्षारोपण कार्यक्रम में राज्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि
डीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि आगामी 12 जुलाई रविवार को जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम बुलन्दशहर रोड स्थित कुराना टोल के निकट आयोजित किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर स्वतंत्र प्रभार शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। 
----------------------------
10 हजार पौधे रोपित किये जायेंगे 
जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर व अपर मुख्य अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि आगामी 12 जुलाई को जिला पंचायत द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन असौड़ा क्षेत्र में स्थित खेल स्टेडियम में किया जायेगा। जिला पंचायत द्वारा विभिन्न प्रजातियों के 10 हजार पौधे रोपित किये जायेंगे। 
----------------------
आनंद बिहार आवासीय योजना में होगा वृक्षारोपण
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि आगामी 12 रविवार को प्राधिकरण द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आनंद बिहार आवासीय योजना के बी ब्लाक में किया जायेगा। प्राधिकरण द्वारा विभिन्न प्रजातियों के करीब 20 हजार पौधे रोपित किये जायेंगे। 
------------------------
केप्सन
-डीएम कविता मीना अधिकारियों को पौधारोपण से सम्बंधित निर्देश देते हुए 
-हाफिजपुर पौधशाला में रोपित करने के लिए तैयार पौध
-डीएफओ गौतम सिंह
-विज्ञान संचारक उपकार दत्त शर्मा 
-चेयरमैन रेखा नागर
-प्रमोद जिन्दल
-प्रभाी सचिव अमित कादियान
-----------