बुलन्द संदेश /ब्यूरो
25/26मे हुआ था तालाब का जीर्णोद्धार,हालत बद से बद्तर ,तालाब के चारों ओर लगे गोबर और घूर ढेर।
--------------------
वृक्षारोपण अभियान में डीएम, एसपी,व सीडीओ के आने को लेकर मचा हड़कंप,80से ज्यादा सफाईकर्मी सफाई में जुटे।
---------------------
समय रहते कर ली होती गौर,तब नही होती तालाब की दुर्दशा,तालाब पर सरकार के खर्च हुए थे लाखों।
-----------------------
बुलन्द संदेश ब्यूरो दिनेश सक्सेना
बहजोई/शुक्रवार 10 जुलाई को गांव थरैसा जयसिंह में वृक्षारोपण अभियान के तहत समीक्षा करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी,जिला विकास अधिकारी ,फारेस्ट अधिकारी के साथ साथ अन्य अधिकारी।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया की वृक्षारोपण अभियान के तहत गांव थरैसा जयसिंह में तालाब के किनारे लगभग एक हजार वृक्षारोपण करने का लक्ष्य है,जिसका प्रस्तावित प्रोग्राम 12जुलाई को राज्य मंत्री गुलाब देवी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया जाएगा। जिसके चलते तैयारियां पूरी कराई जा रही है।
*वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के आने की ख़बर


