cbamazon
उत्तर प्रदेश

वृक्षारोपण कर ग्राम प्रधान पुत्र मोहम्मद दानिश ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वृक्षारोपण कर ग्राम प्रधान पुत्र मोहम्मद दानिश ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

सम्भल। ग्राम पंचायत शेरपुर

में ग्राम प्रधान पुत्र मोहम्मद दानिश ने वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने पौधा लगाते हुए ग्रामीणों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।


मोहम्मद दानिश ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। पेड़ों से हमें शुद्ध ऑक्सीजन, ठंडी छाया और स्वादिष्ट फल प्राप्त होते हैं। यदि अंधाधुंध पेड़ों की कटाई होती रही तो प्रकृति का संतुलन बिगड़ेगा और प्रदूषण लगातार बढ़ेगा, जिसका दुष्प्रभाव आने वाली पीढ़ियों को भी झेलना पड़ेगा।


उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए। इससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, स्वच्छ हवा मिलेगी और प्राकृतिक संतुलन भी बना रहेगा।
इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाकर प्रकृति से प्रेम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।