विद्यार्थियों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक
मेरठ। विनायक विद्यापीठ के गृह विज्ञान विभाग की ओर से 21 से 30 सितंबर तक आयोजित पोषण माह का समापन हो गया। इस दौरान विद्यार्थियों और समाज में पोषण, संतुलित आहार, महिला स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।पोषण माह के तहत ‘डिस्कवर द पावर ऑफ न्यूट्रिशन’ पुस्तिका का विमोचन किया गया। इसके अलावा आरजीपीजी कॉलेज में मेडिसिन प्लांट विजिट, आर्यव्रत अस्पताल का शैक्षणिक भ्रमण, फूड अवेयरनेस एवं न्यूट्रिशन क्विज का आयोजन हुआ। दो राजकीय विद्यालयों में पुस्तिकाएं वितरित कर छात्राओं के लिए बीएमआई जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
छात्राओं को मासिक धर्म, स्वस्थ खान-पान और पोषण से जुड़ी जानकारी दी गई। इसके साथ ही हॉट रागी चॉकलेट का प्रदर्शन तथा योग और वेलनेस कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। समापन दिवस पर क्लिनिकल डाइटिशियन की ओर से विशेष व्याख्यान दिया गया।
समापन कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अनुप्रिता शर्मा, निदेशक इंजी. विकास कुमार, डीन एकता सिंधु और विशेष अतिथि क्लिनिकल डाइटिशियन पल्लवी मौजूद रहीं। संचालन गृह विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर शिवानी ने किया।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष स्वाति चौधरी, तौफिदा सैफी, शिवानी, ट्विंकल और इशिका राठौर का विशेष योगदान रहा। संस्थान के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर गृह विज्ञान विभाग के प्रयासों की सराहना की।


