cbamazon
उत्तर प्रदेश

*विश्व हिन्दू परिषद गुरुग्राम की जिला बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुआ मंथन एवं नवीन दायित्वों की घोषणा पर  बधाई* 

*विश्व हिन्दू परिषद गुरुग्राम की जिला बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुआ मंथन एवं नवीन दायित्वों की घोषणा पर  बधाई* 

 बुलन्द संदेश  ब्यूरो

गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) गुरुग्राम, 01 अगस्त 2026। विश्व हिन्दू परिषद गुरुग्राम की जिला बैठक आज विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय, शक्ति मंदिर, सेक्टर-23, गुरुग्राम में संपन्न हुई। बैठक में गुरुग्राम जिले के प्रांत, जिला एवं प्रखंड स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य गत माह करनाल में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद हरियाणा प्रांत बैठक में लिए गए निर्णयों एवं विचार बिंदुओं को जिला एवं प्रखंड स्तर तक पहुँचाना तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा करना था। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।
बैठक की अध्यक्षता विभाग अध्यक्ष  ईश्वर  ने की, संचालन जिला महामंत्री प्रवीण हिंदुस्तानी  ने की इस अवसर पर प्रांत धर्माचार्य प्रमुख  गोपाल  ने मंदिरों को पूर्णतः पॉलिथीन मुक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु पूजा सामग्री पॉलिथीन में मंदिर के अंदर न ले जाएँ तथा पॉलिथीन का त्याग मंदिर परिसर के बाहर ही करें। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि दूध एवं अन्य पूजन सामग्री अपने पात्र में लेकर जाएँ, जिससे मंदिर परिसर स्वच्छ, पवित्र एवं पर्यावरण-अनुकूल बन सके। बैठक में आगामी तीन माह के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इनमें तीज उत्सव, श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्मशती वर्ष के कार्यक्रम, विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस के आयोजन तथा नवंबर माह में प्रस्तावित हिन्दू चेतना–हिन्दू चिंतक अभियान सहित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक प्रखंड एवं क्षेत्र में नियमित रूप से सत्संग आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में संगठन, संस्कार एवं हिन्दू एकता को और अधिक सशक्त किया जा सके। सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन विस्तार एवं समाज जागरण के कार्यों को गति देने का आह्वान किया गया।
जिला अध्यक्ष  सुरेंद्र तवर  ने संगठन विस्तार, आगामी कार्ययोजनाओं एवं सेवा गतिविधियों पर अपने विचार रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
बैठक मे  नवनियुक्त जिला सह मंत्री अधिवक्ता  नवीन ने विधि आयाम के कार्यों एवं विभिन्न कानूनी विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक विधिक मार्गदर्शन दिया।बैठक के दौरान गुरुग्राम विभाग के विभाग संगठन मंत्री  सुल्तान  का स्वागत हुआ प्रान्त बैठक मे  संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से निम्नलिखित नवीन दायित्वों की घोषणा हुई अमिता पाठक विभाग संयोजिका, दुर्गा वाहिनी  बी. एन. लाल (विद्यानंद लाल)  विशेष संपर्क प्रमुख, गुरुग्राम अधिवक्ता  नवीन  जिला सह मंत्री, गुरुग्राम  निकित सनातनी जिला सह प्रचार-प्रसार प्रमुख, गुरुग्राम  सुनीता देवी  जिला सह संयोजिका, मातृशक्ति हर्ष बजरंगी  जिला सह संयोजक, बजरंग दल
जिला सह प्रमुख, सामाजिक समरसता, गुरुग्राम
सभी नवनियुक्त दायित्ववानों का परिचय कराया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन के साथ स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन के कार्यों को नई ऊर्जा, समर्पण एवं दक्षता के साथ आगे बढ़ाएंगे।बैठक में प्रमुख रूप से  ईश्वर,सुरेंद्र तवर  प्रवीण हिंदुस्तानी ,  गोपाल, बी. एन. लाल निकित  सनातनी,  शैलेंद्र  विकास , अधिवक्ता  नवीन  अमिता पाठक   रेखा विनोद बहन  सुनीता देवी,  हर्ष बजरंगी , सहित गुरुग्राम जिले के प्रांत, जिला एवं प्रखंड स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।