cbamazon
उत्तर प्रदेश

*विश्व युवा कौशल दिवस पर आरकेजीआईटी के एनसीसी कैडेट्स को 3D प्रिंटिंग का प्रशिक्षण*

*विश्व युवा कौशल दिवस पर आरकेजीआईटी के एनसीसी कैडेट्स को 3D प्रिंटिंग का प्रशिक्षण*

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

 

गाज़ियाबाद (आशा चौधरी )विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT), गाज़ियाबाद* की एनसीसी इकाई द्वारा कैडेट्स के तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल के विकास हेतु एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर एच. . गर्ग के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर सीटीओ एनसीसी विकास त्यागी, एनसीसी समन्वयक सुश्री प्रिया शर्मा तथा एनसीसी ट्रेनर देवांश सिंहकी सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत कैडेट्स को 3D प्रिंटिंग तकनीक पर व्याख्यान के माध्यम से इसकी कार्यप्रणाली, आधुनिक उद्योगों में इसके उपयोग एवं भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया गया। इसके पश्चात 3D प्रिंटर का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया, जिसमें कैडेट्स ने डिजिटल मॉडल तैयार करने से लेकर प्रिंटर द्वारा त्रि-आयामी (3D) वस्तु के निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा तथा आधुनिक विनिर्माण तकनीक के व्यावहारिक उपयोग को समझा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं के लिए तकनीकी कौशल, नवाचार तथा आत्मनिर्भरता के महत्व पर बल देते हुए कैडेट्स को नई तकनीकों को अपनाने और अपने कौशल का निरंतर विकास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने कैडेट्स में तकनीकी जागरूकता, नवाचार के प्रति रुचि तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।