बुलन्द संदेश ब्यूरो
ग़ाज़ियाबाद (आशा चौधरी)
एनसीआर में सिंचाई विभाग अधिकारीगण- हिंडन बैराज पुल पर लगी सुरक्षा जालियां कई स्थानों पर टूटकर नीचे की ओर झुक गई हैं, जिससे पुल की प्रभावी चौड़ाई कम हो गई है।इसके कारण प्रतिदिन यातायात बाधित होता है, जाम की स्थिति बनती है तथा दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।बरसात के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।टूटी एवं झुकी हुई जालियों के कारण वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनहित एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हिंडन बैराज पुल पर क्षतिग्रस्त सुरक्षा जालियों का तत्काल निरीक्षण कर उनकी मरम्मत अथवा आवश्यकतानुसार नई जालियां लगवाने की कृपा करें, ताकि यातायात सुचारु रहे और किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।


