cbamazon
उत्तर प्रदेश

*विषय: शास्त्री नगर के ब्लाक में बने गहरे गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराने हेतु अनुरोध*

*विषय: शास्त्री नगर के ब्लाक में बने गहरे गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराने हेतु अनुरोध*

बुलन्द संदेश ब्यूरो

ग़ाज़ियाबाद (आशा चौधरी) एनसीआर के थाना कविनगर क्षेत्र के शास्त्री नगर, एसके-21 के सामने सड़क किनारे सीवर मैनहोल के पास पिछले लगभग 10 दिनों से एक गहरा गड्ढा बना हुआ है। यह गड्ढा आम नागरिकों, दोपहिया वाहन चालकों, बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है।इस समस्या की जानकारी नगर निगम पोर्टल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को पहले ही दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।लगातार अनदेखी के कारण स्थानीय नागरिकों में चिंता और असंतोष बढ़ रहा है।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनहित एवं नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस गहरे गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा आवश्यकता होने तक बैरिकेडिंग एवं चेतावनी संकेत भी लगाए जाएं, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।दुर्घटना होने का इंतजार करने के बजाय समय रहते कार्रवाई करना ही जिम्मेदार प्रशासन की पहचान है।