cbamazon
उत्तर प्रदेश

वैट गांव में महिला को सांप ने काटा, प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर

वैट गांव में महिला को सांप ने काटा, प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

गढ़मुक्तेश्वर (गुफरान अली)

सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव वैठ निवासी सहाना पत्नी रशीद को गुरुवार सुबह घर पर सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिखेड़ा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित बैसला ने बताया कि गर्मी और बरसात के मौसम में सांप अपने बिलों से निकलकर खेतों, झाड़ियों और रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में खेतों या झाड़ियों के आसपास जाते समय टॉर्च या अन्य रोशनी की व्यवस्था रखें तथा बिना सावधानी के झाड़ियों में हाथ न डालें।

उन्होंने बताया कि लगभग पिछले 20 दिनों में सीएचसी सिखेड़ा में सर्पदंश के एक दर्जन मरीज उपचार के लिए पहुंच चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में समय बर्बाद न करें, बल्कि पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सकीय उपचार कराएं, ताकि समय रहते उचित इलाज मिल सके।