cbamazon
उत्तर प्रदेश

व्यापार मंडल युवा इकाई की बैठक में संगठन विस्तार पर दिया जोर ◆सदस्यता अभियान की बनी रणनीति

व्यापार मंडल युवा इकाई की बैठक में संगठन विस्तार पर दिया जोर  ◆सदस्यता अभियान की बनी रणनीति

बुलन्द संदेश ब्यूरो

लायबा नूर

सम्भल। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को सीता रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ‘अन्नू’ के नेतृत्व में संपन्न हुई,जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याओं पर गंभीर मंथन किया गया।
       बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ‘अन्नू’ ने कहा कि व्यापारियों की असली ताकत उनकी एकजुटता में है।उन्होंने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि छोटे से छोटे व्यापारी तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसी क्रम में आगामी दिनों में विशेष सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया,जिससे अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ा जा सके और उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाई जा सके।जिला महामंत्री प्रभात कृष्णा ने स्पष्ट किया कि व्यापार मंडल हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ खड़ा है और किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए सजग रहने का आह्वान किया।बैठक में व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने नगर अध्यक्ष के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।इस दौरान विमल वार्ष्णेय,सोनू वार्ष्णेय,पारस,मोनू वार्ष्णेय,मेहुल वार्ष्णेय,मनोज शर्मा,मनोज वार्ष्णेय,हीरालाल, दीपक गौतम सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।