अमरोहा(डा.महताब अमरोहवी)
अधिकारी पवन कुमार त्यागी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज अल्लीपुर खादर की उपस्थिति में पांच पदों पर नामांकन हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष पद हेतु सैयद आसिफ हसन, मण्डलीय सचिव पद हेतु रूप किशोर सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु सैयद अली जमाल नकवी, आडिटर पद हेतु रूप सिंह,कोषाध्यक्ष पद हेतु नजाकत अली के द्वारा नामांकन किया गया तथा सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। विधिवत घोषणा तथा शपथ पत्र समारोह 18 जुलाई को राजकीय इण्टर कालेज अमरोहा में आयोजित होगा।इस अवसर पर एहसान हैदरी, संजय त्यागी, राशिद मसरूर , मौहम्मद असलम, मौहम्मद आसिम, नीरज गुप्ता, रिंकू गौतम, विकास, चश्मुद्दीन, रामगोपाल, नेरेंद्र कुमार पाल, राजेश शर्मा, सैयद विकार अहमद, भूपेंद्र यादव, ओमपाल सिंह, मनोज वर्मा, वरुण त्यागी, योगेश पाल, प्रधानाचार्य राजकीय कालेज अमरोहा जयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।


