cbamazon
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सद्बुद्धि के लिए यात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों से पुलिस की झड़प, जमकर नारेबाजी

योगी सरकार की सद्बुद्धि के लिए यात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों से पुलिस की झड़प, जमकर नारेबाजी

बुलंद संदेश ब्यूरो

बुलंदशहर । अयोध्या श्री राम मंदिर में दान चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को सरकार की सद्बुद्धि के लिए यात्रा निकाली जिसे डीएवी कॉलेज पर भारी पुलिस फोर्स ने बलपूर्वक रोक दिया । कांग्रेसियों और पुलिस की जमकर झड़प और धक्कामुक्की हुई। सीओ स्याना और सीओ खुर्जा के नेतृत्व में कांग्रेसियों को रोकने पहुंचे कई थानों के पुलिस फोर्स ने जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में जैसे ही कांग्रेसी कार्यालय से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकले तो पुलिस ने डीएवी पहुंचने पर रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पुलिस की जोरदार झड़प हुई और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई। कांग्रेसियों ने पुलिस की कार्यवाही को तानाशाही बताया और लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ बताया। जब पुलिस ने कांग्रेसियों को हनुमान मंदिर तक नहीं जाने दिया तो जिलाध्यक्ष ने सिटी मजिस्टे को ज्ञापन देने से मना कर दिया और वापिस कार्यालय चले गए । बाद में कार्यालय पहुंचकर सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट ने जिलाध्यक्ष को मनाया और ज्ञापन लिया। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से राममंदिर में हुई चोरी की जांच करोड़ों देशवासियों की आस्था को देखते हुए सीबीआई से कराने की मांग की। कांग्रेस ने ट्रस्ट के चंपत राय, अनिल मिश्रा और अन्य सभी जिम्मेदारों को गिरफ्तार करने की मांग की ।
साथ ही कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में मांग की कि जांच पूरी होने तक मंदिर ट्रस्ट के सभी वित्तीय अभिलेख, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रखे जाएं। साथ ही जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, दानदाताओं के विश्वास को भाजपा और योगी सरकार ने धोखा दिया है। सरकार को सीबीआई जांच कराकर लोगों का भरोसा जीतना चाहिए । पुलिस द्वारा सदबुद्धि यात्रा रोकना सरकार की कायरता है, तानाशाही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि राममंदिर चोरी के तार सीधे पीएम मोदी, भाजपा और आरएसएस से जुड़ है जिसे सरकार बचा रही है ।
कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, मनीष चतुर्वेदी ने कहा कि राममंदिर में भाजपा सरकार में चोरी और सरकार द्वारा जिम्मेदारों को बचाना आरएसएस और भाजपा की नीयत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर देश और लोगों को लूट रही है। 
कांग्रेस नेता शिवकुमार शर्मा, गौरव जयराम, साजिद चौधरी, डॉ इरफान, सचिन पंडित और नईम मंसूरी ने कहा कि योगी, मोदी सरकार राममंदिर चोरी के आरोपियों को बचाकर धर्म विरोधी कार्य कर रही है। भाजपा और आरएसएस के नेताओं की राममंदिर चोरी पर चुप्पी शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जो राममंदिर लूट सकते हैं वो देश और लोगों के सगे नहीं हो सकते।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, नरेंद्र चौधरी, अर्चना पांडा, मनीष चतुर्वेदी, गौरव जयराम, प्रशांत बाल्मिकी, वोइसराइल गहलोत, किशन चौधरी, आशु कुरैशी, अनुपम भारद्वाज, सचिन वशिष्ठ, कृष्ण सैनी, धर्मेंद्र महावर , डॉ इरफान, चंद्रपाल सिंह एडवोकेट, डॉ इरफान, साजिद चौधरी, प्रोफेसर टेकचंद, मजहर अली, फाजिल, नरेश बाल्मिकी, सादिक सैफी, गौरव जयराम, नवाब खान, नूर मौ, इशू शर्मा, वर्षा, रचना, प्रीति, वंदना आदि मौजूद रहे ।