बुलन्द संदेश/ मौहम्मद अब्बास
संभल। नगर के महमूद खां सराय व देहली दरवाज़ा भूरे शाह रोड पर जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं आसपास मकानों के पानी भरा है। बेकरी के आगे पानी की समस्या हुई तो बेकरी संचालक ने पानी काट दिया जिससे आबादी की ओर पानी ओर बढ़ गया। मकान मे रहने वाले युवक ने शिकायत की तो कई युवक उस पर मारपीट करने को उतारू हो गये। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। खुलेआम गुण्डई की तस्वीर सामने आयी। बेकरी संचालक शुऐब ने कहा कि उनकी बेकरी के लोगों को बुरा लगा गाली देना इस लिए हाथापाई हो गई। पहले आसिम हुसैन पक्ष के लोग मारपीट कर चले गये। उधर आसिम हुसैन ने पुलिस मे मामले की शिकायत करते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।


