cbamazon
उत्तर प्रदेश

युवक मंगल दल की भूमि पर अवैध कब्ज़ा करने की एसडीएम से शिकायत

युवक मंगल दल की भूमि पर अवैध कब्ज़ा करने की एसडीएम से शिकायत

 

बुलन्द संदेश/ लल्ला सलमानी 


संभल। भूमि पर दूसरे लोगों का अवैध कब्ज़ा कराये जाने जैसे गम्भीर आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से शिकायत की गई है। शिकायती पत्र मे लेखपाल की भूमिका पर भी सवाल खड़े करते हुए गम्भीर आरोप लगाये हैं।
         रितिक पुत्र मुकेश कुमार निवासी निवासी चकिया थाना एचौड़ा कम्बोह ज़िला सम्भल ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र मे कहा कि मौजा चकिया मे गाटा सव0 75 रकबा 0-119 है0 अभिलेखों मे युवक मंगल दर्ज के रूपम े दर्ज है। इसी भूमि मे ग्राम के सभी लोगों की इच्छानुसार गत 50-60 साल पूर्व देची देवताआंें की मूर्तियां बनी हुई है। परन्तु अवैध कब्जेदार राजवीर, रवि निरंजन के लिए लेखपाल रेाहित कुमार अपनी जाति का हित करने हेतु अपनी दबंगी केे बल पर उकत् गाटा सं0 75 मे अपनी तरफ से रास्ता नापकर दे दिया है। विरोध किया तो लेखपाल ने धमकियां दी कि हम अनु0 जाति से जाटव है तुम्हे एस0सी0एक्ट मे अपने ही कागज फाड़कर फंसा दूंगा जबकि उक्त गाटा मेब नी देवी देवताओं की मूर्तियों को उक्त लेखपाल स्वं उखड़ने एवं उखड़वाने की धमकियां दे रहा है। शिकायत कर्ता ने पत्र मे यह भी आरोप लगाया कि रिकॉर्डिंग भी उसके पास सुरक्षित है। ऐसा हुआ तो हिन्दू जाति का अपमान होगा इस लिए उक्त लेखपाल को तलब करके उक्त गाटा 75 मे जो कि बिना भूचित्र के रास्ता दिया है उसे तत्काल निरस्त कराया जाये।