cbamazon
उत्तर प्रदेश

*यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कार्य है-स्वामी कर्मवीर जी महाराज*

*यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कार्य है-स्वामी कर्मवीर जी महाराज*

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

गाजियाबाद,(आशा चौधरी) आर्य बंधु परिवार द्वारा यशस्वी आर्या एवं आयुष्मान आर्य के जन्म दिवस पर आर्य बंधु परिसर 4, पंचशील कॉलोनी, लोनी रोड,भोपुरा में वैदिक विद्वान राजकुमार शास्त्री के ब्रह्मत्व में महायज्ञ समपन्न हुआ।यज्ञोपरांत शास्त्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यज्ञ एक समग्र जीवन दर्शन है,जिसमें व्यक्तित्व के रुपाँतरण का गहरा मनो-आध्यात्मिक विज्ञान निहित है,व्यक्ति के लौकिक उत्कर्ष एवं आध्यात्मिक विकास का विधान विद्यमान है।साथ ही इसमें परिवार, समाज,प्रकृति-पर्यावरण,सकल सृष्टि एवं समष्टि का कल्याण निहित है।योगनिष्ठ,तपोनिष्ठ स्वामी कर्मवीर जी महाराज ने नवीन कार्यालय का फीता खोलकर उद्घाटन किया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आर्यों का कोई भी कार्य यज्ञ से प्रारंभ होता है,यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कार्य है।परोपकार के सभी कार्य यज्ञ हैं। परमात्मा भी सृष्टि में सूर्य, चंद्रमा और रसों का स्वामी होने के कारण फलों औषधीयों में रस भरता है परमात्मा भी यज्ञ कर रहा है। यह उसकी हम पर दया है। उन्होंने आगे कहा कि सत्य की हमेशा विजय होती है जिस व्यक्ति के पास आध्यात्मिक और भौतिक दोनों सम्पदायें हैं वह व्यक्ति सुखी है वेद को फॉलो करो,व्यापार में ईमानदारी से एक रेट रखो, आपको सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक कुलदीप विद्यार्थी एवं प्रवीन आर्या के ईश्वर भक्ति के भजनों को सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए।

जिला आर्य सभा ग्रेटर नोएडा के प्रधान राकेश आर्य ने कहा की सत्य, यश और आर्य बंधु परिवार पर बरस रही है,आपका जीवन लोकपाल से युक्त है अतः उसका सदुपयोग करें।

इस अवसर पर केंद्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य महामंत्री महेंद्र भाई,सर्वे भवंतु सुखिनः ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र भाटिया,जिला आर्य सभा के प्रधान विजय कसाना एवं मंत्री सत्यवीर चौधरी,देवमुनि आर्य,बाबू सिंह आर्य,सत्येंद्र आर्य,आनन्द शास्त्री एवं विधायक नंदकिशोर गुर्जर

आदि ने अपने विचार रखें।

मुख्य रूप से सर्वश्री नरेंद्र पांचाल, योगी प्रवीण आर्य, देवेंद्र आर्य, ओमेन्द्र आर्य,प्रमोद चौधरी डॉ प्रमोद सक्सेना सत्यपाल आर्य आदि मौजूद रहे।

समारोह में जनपद गाजियाबाद, नोएडा,ग्रेटर नोएडा एवं दिल्ली एनसीआर के आसपास के सैकड़ों आर्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।आर्य बंधु परिवार के मुखिया ज्ञानेंद्र सिंह आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।