लखनऊ: महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता और समय पर पहचान को बढ़ावा देने के लिए जगरानी हॉस्पिटल द्वारा “जगरानी पिंक प्रॉमिस 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद मुख्य अतिथि रहीं हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रवीण चन्द्रवंशी ने जागरूकता की कमी और झिझक को देर से निदान का मुख्य कारण बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्तनपान से कैंसर नहीं होता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया
कार्यक्रम में डॉ. एस. के. सिंह, प्रो. डॉ. नितिन रंजन गुप्ता, डॉ. शशांक निगम और डॉ. रितु सिंह ने उपचार, हार्मोनल प्रभाव, जोखिम और पोषण पर महत्वपूर्ण विचार रखे। इस दौरान जागरूकता क्विज, विशेषज्ञों से संवाद और “स्तन स्वास्थ्य जागरूकता प्रतिज्ञा” जैसी गतिविधियां हुईं।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश Know. Check. Act. Support जानें, जाँच कराएँ, कदम उठाएँ और साथ दें रहा, जिसके तहत किसी भी असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करने का आह्वान किया गया।


