सीसीएसयू की अंतर महाविद्यालय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया संस्थान का मान
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
मेरठ। वेंकटेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की छात्रा साक्षी ने अंतर महाविद्यालय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है। साक्षी की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू), मेरठ की ओर से आयोजित इंटर-कॉलेजिएट वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता-2026 में वेंकटेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी की बीपीएड प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
साक्षी की इस उपलब्धि पर ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पंकज कुमार, डायरेक्टर (एकेडमिक्स) डॉ. राहुल शर्मा और बीपीएड विभागाध्यक्ष अभिनव राणा ने उन्हें बधाई दी। साथ ही आगामी ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित संस्थान के अन्य लोगों ने भी साक्षी की सफलता पर खुशी जताई।


