cbamazon
उत्तर प्रदेश

एक नवंबर के जन आंदोलन की तैयारियों को लेकर सपा कार्यालय पर हुई बैठक

एक नवंबर के जन आंदोलन की तैयारियों को लेकर सपा कार्यालय पर हुई बैठक

संजय लाठर ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, वसीम राजा ने की दिल्ली चलो अभियान में शामिल होने की अपील

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

मेरठ।समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संजय लाठर की मौजूदगी में आगामी एक नवंबर को प्रस्तावित जन आंदोलन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

बैठक में संजय लाठर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों का हवाला देते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आंदोलन में भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने आंदोलन की रणनीति समझाते हुए अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाने पर जोर दिया।

इस मौके पर सपा नेता वसीम राजा ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समाजवादी साथियों से अपील की कि वे एक नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर 'दिल्ली चलो अभियान' को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता, भागीदारी और संघर्ष से होती है। सभी साथी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस दौरान ज़िला अध्यक्ष कर्मवीर गुमी,आदिल चौधरी,गौरव चौधरी, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।