चिंदौड़ी में हुआ आयोजन, आरएलडी नेताओं ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का दिया संदेश
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
सरधना। क्षेत्र के ग्राम चिंदौड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह दहिया ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
उद्घाटन अवसर पर रणवीर सिंह दहिया ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसान, मजदूर और ग्रामीण समाज के हितों के लिए काम किया। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मौजूद आरएलडी नेताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों और युवाओं में भी उत्साह दिखाई दिया।
इस अवसर पर सचिन चौधरी, रवि भारत चिकारा, डॉ. देवेंद्र गौतम, ओमकार सिंह भदौड़ा, विपुल, सतीश, रवि कुमार, विपिन त्यागी, मोहित गुर्जर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


