रामलीला मैदान में हुआ 11वां गणपति महोत्सव, मां शेरावाली, पंचमुखी शिव और महारास की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
सरधना।नगर के रामलीला मैदान में हिंदू युवा संगठन के तत्वावधान में रामलीला मैदान में चल रहे 11वें गणपति महोत्सव के सातवें दिन मां बगलामुखी के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक भजनों का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति महाराज के पूजन, वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रमोद सैनी एडवोकेट, अतुल गुप्ता और रजत गोयल का आयोजकों ने पटका पहनाकर स्वागत किया।
सबसे पहले भगवान गणपति की महाआरती की गई। इसके बाद हस्तिनापुर की भजन गायिका रिंकी कश्यप और मेरठ के गायक विकास सिंघल ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के दौरान पांडाल गणपति बप्पा मोरया और जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा।
झांकियों ने मोहा मन
जागरण के दौरान मां शेरावाली, पंचमुखी भगवान शिव और महारास की धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। झांकियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम का संचालन सोनू शर्मा ने किया। जागरण का समापन सुबह आरती के साथ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को पुलाव का प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अमन गुप्ता, अनिल गुप्ता, ललित गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, सनी गुप्ता, राकेश कुमार, राजकुमार जाटव, ओम गुप्ता, प्रमोद सक्सेना, अंकित बाली, रजत गोयल, विकास पाल, वंश गोयल, सिद्धार्थ पुष्पक, आशीष विश्वकर्मा और रितिक कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।


