cbamazon
उत्तर प्रदेश

मेरठ-करनाल हाईवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने बाइक में मारी टक्कर

मेरठ-करनाल हाईवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने बाइक में मारी टक्कर

नानू तिराहे के पास हादसे में दंपती और दो बच्चों समेत पांच घायल, दंपती मेरठ रेफर

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू तिराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मसरूफ, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे घायल हो गए। वहीं कार चालक महेंद्र कपूर भी हादसे में घायल हुआ।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मसरूफ और उनकी पत्नी को मेरठ रेफर कर दिया गया। बच्चों और कार चालक का उपचार सीएचसी में कराया गया।

स्थानीय लोगों ने कार चालक के नशे में होने की बात कही है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।