cbamazon
उत्तर प्रदेश

नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा युवाओं का हुजूम, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में पहुंचे 4 हजार युवा

नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा युवाओं का हुजूम, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में पहुंचे 4 हजार युवा

भगवा टी-शर्ट में पहुंचे युवाओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच किया स्वागत, 18 फीट की पुष्पमाला पहनाई और क्रिकेट बैट भेंट किया

क्रिकेट बैट भेंट करने पर नितिन नवीन बोले—इसी बल्ले से 2027 की पारी शुरू करेंगे

संवाददाता जावेद अब्बासी 

मेरठ।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मेरठ पहुंचने पर विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) धर्मेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में करीब 4,000 युवा भगवा टी-शर्ट पहनकर पहुंचे। टी-शर्ट पर नितिन नवीन की तस्वीर और ‘नितिन नवीन जिंदाबाद’ लिखा हुआ था।ढोल-नगाड़ों के बीच युवाओं ने नितिन नवीन का स्वागत किया और आरती उतारी। इस दौरान एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने मेरठ की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री से तैयार कराया गया नितिन नवीन का चित्रयुक्त स्मृति-उपहार, क्रिकेट बैट और त्रिशूल भेंट किया। साथ ही 18 फीट लंबी पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।क्रिकेट बैट स्वीकार करते हुए नितिन नवीन ने कहा, “इसी बल्ले से उत्तर प्रदेश में 2027 की पारी शुरू करेंगे और चौके-छक्के लगाएंगे।” उनके इस बयान के बाद वहां मौजूद युवाओं और कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए।स्वागत स्थल पर 20-20 फीट के कटआउट और बैनर लगाए गए थे। नितिन नवीन के चित्र और मेरठ आगमन की शुभकामनाओं से सजा हॉट एयर बैलून भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर बुलडोजरों से पुष्पवर्षा भी की गई।नितिन नवीन ने स्वागत के लिए युवाओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार जताया। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि यह स्वागत मेरठ के युवाओं के उत्साह और आत्मीयता का प्रतीक है।