पं. दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में ज्ञानवर्धक सेमिनार आयोजित, लाइफ कोच एवं पर्वतारोही सुजाता क्षीरसागर ने किया मार्गदर्शन
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
मेरठ। पं. दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज में प्रबंधन के छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता टेक्नोवेट की को-फाउंडर, करियर लाँचर की प्रेजिडेंट एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बेंगलुरु की पूर्व छात्रा सुजाता क्षीरसागर ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण और लक्ष्य हासिल करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
सुजाता क्षीरसागर ने छात्रों को बताया कि अपने करियर को लेकर स्पष्ट लक्ष्य बनाना और उसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करना जरूरी है। उन्होंने कॉरपोरेट क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलाव, इनोवेशन, समस्याओं की पहचान और उनके समाधान के बारे में भी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रबंधन के छात्रों को कुछ नया करने और नवाचार पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए विद्यार्थी संस्थान के इन्क्यूबेशन सेंटर की मदद लेकर अपने नए विचारों को आगे बढ़ा सकते हैं।
सुजाता क्षीरसागर लाइफ कोच के साथ-साथ सफल पर्वतारोही भी रही हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने और संघर्षों को अवसर में बदलकर भविष्य में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
सेमिनार में करियर लाँचर मेरठ के निदेशक डॉ. विक्रांत जावला भी मौजूद रहे। संस्थान के निदेशक डॉ. निर्देश वशिष्ठ ने भी विद्यार्थियों के समक्ष अपने विचार रखे।
इस अवसर पर डॉ. रोबिन्स रस्तौगी, आशुतोष भटनागर, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. देवेश गुप्ता, के.के. कौशिक, विमल प्रसाद, डॉ. गौरव शर्मा, शिखा मंगा, लकी बेरवाल, प्रशांत गुप्ता, अजय चौधरी, चिराग त्रेहान, चिराग जैन, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. योगेश सक्सेना, डिम्पी गुलाटी, अजय त्रिपाठी, योगिन्दर अरुण, संजीव सिंह, समप्रीत कौर, मोहित रावल, विधि जिंदल, शिप्रा शर्मा एवं राहुल सिंह उपस्थित रहे।
डॉ. ऋचा वत्स ने मुख्य वक्ता और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मीडिया कोऑर्डिनेटर सुनील शर्मा का विशेष योगदान रहा।


