cbamazon
उत्तर प्रदेश

सरधना में बड़ा हादसा टला, जर्जर बैंक का छज्जा कार पर गिरा

सरधना में बड़ा हादसा टला, जर्जर बैंक का छज्जा कार पर गिरा

जिला सहकारी बैंक की जर्जर इमारत का छज्जा गिरने से कार क्षतिग्रस्त, रविवार होने के कारण बैंक रहा बंद

बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी 

सरधना। गंज बाजार में रविवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब जिला सहकारी बैंक की जर्जर इमारत का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे खड़ी कार पर जा गिरा। छज्जा गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने जर्जर इमारत को लेकर चिंता जताई। गनीमत रही कि रविवार को बैंक बंद था और मौके पर बैंक कर्मचारी व ग्राहक मौजूद नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने जर्जर भवनों का सर्वे कराकर खतरनाक इमारतों को चिन्हित करने और समय रहते आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।