cbamazon
उत्तर प्रदेश

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर महावीर विश्वविद्यालय में कार्यक्रम विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर महावीर विश्वविद्यालय में ज्ञान, कौशल और रचनात्मकता का संगम

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर महावीर विश्वविद्यालय में कार्यक्रम विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर महावीर विश्वविद्यालय में ज्ञान, कौशल और रचनात्मकता का संगम

फार्मेसी विभाग ने मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, क्विज, पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

संवाददाता जावेद अब्बासी

मेरठ।महावीर विश्वविद्यालय में फार्मेसी विभाग की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस मौके पर प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित ने कहा कि फार्मेसी एक महत्वपूर्ण और नोबल प्रोफेशन है। इसमें विद्यार्थियों के लिए फार्मा इंडस्ट्री, फार्मा मार्केटिंग, शिक्षण और रिसर्च सहित कई क्षेत्रों में करियर की संभावनाएं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज और हैंड्स-ऑन स्किल्स विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

डीन डॉ. श्वेता गोयल ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लगातार सीखने और अपने कौशल को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए क्विज, पोस्टर प्रेजेंटेशन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्विज प्रतियोगिता में आदित्य हिमांशु ने प्रथम और निमिष एवं वंश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रेजेंटेशन में आदित्य दिपांशु प्रथम तथा सुहेल एवं कविश द्वितीय रहे। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में तनिषा एवं सोनिया ने प्रथम और दिव्यांशी एवं निखिल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।